Breaking

Recent Posts: Label / Tag Ex:

Tuesday, 17 September 2019

मित्र

मित्र


आपने हमे मरने का एक बहाना दिया, 
आपने ही जीने का एक बहाना दिया। 
ना जाने क्या क्या दिया।
आपने  ही तो हमे रोना सिखाया, 
आपने ही हमे हँसना सिखाया। 
ना जाने क्या क्या दिया।


अच्छे जीवन को बिगाड़ भी दिया, 
बिगड़े जीवन को सुधार भी दिया। 
ना जाने क्या क्या दिया।
गिरना भी सिखाया, 
गिरकर उठना भी सिखाया। 
ना जाने क्या क्या दिया।

सफर के हर कदम पर साथ छोड़ दिया, 
सफर में हाथ भी आप ने ही पकड़ लिया। 
ना जाने क्या क्या दिया।


जिंदगी ने भी बहुत कुछ दिया, 
लेकिन उससे एक ज्यादा मेरे दोस्त ने दिया। 
ना जाने क्या क्या दिया।

दुश्मनों से लड़ा भी दिया, 
और दोस्ती के लिए झुका भी दिया। 
ना जाने क्या क्या दिया।
जिंदगी ने बहुत कुछ सिखाया , 
लेकिन उससे एक ज्यादा मेरे मित्रों ने सिखाया। 
ना जाने क्या क्या दिया।

जिंदगी के इस मुकाम तक पहुचाने के लिए, 
आप सभी प्रिय मित्रों को दिल से सलाम, नमस्कार। 
ना जाने क्या क्या दिया।
-अजय नायक

1 comment: