Breaking

Recent Posts: Label / Tag Ex:

Sunday 27 October 2019

खुशियों की दिवाली

खुशियों की दिवाली




बतासों की दीपावली। काजुकतली की दीपावली।
चकली की दीपावली। नमकीन की दीपावली।
गुजियों की दीपावली। मालपुआ की दीपावली।
रंगोली की दीपावली। तोरण की दीपावली।
दियों की दीपावली। छोटे बल्बों की दीपावली।
फूलों की दीपावली। फुलझड़ियों की दीपावली।
दुकानदारों की दीपावली। खरीदारों की दीपावली।
बड़े दुकानों की दीपावली। छोटे ठेलों की दीपावली।
बड़े उद्योगों की दीपावली। खेत दाता की दीपावली।
उद्योगपतियों की दीपावली। मजदूरों की दीपावली।
चांदी सोने की दीपावली। पीतल जस्ता की दीपावली।
सीमा के प्रहरी की दीपावली। अंदर के प्रहरी की दीपावली।
धन खर्च करने की दीपावली। दरिद्रता दूर करने की दीपावली।
एक दूसरे से मिलने की दीपावली। एक दूसरे को बधाईयां देने की दीपावली।



बड़ों की दीपावली। छोटों की दीपावली।
प्यार बाटने की दीपावली । प्यार लेने की दीपावली। 
अंधकार की दीपावली। प्रकाश की दीपावली।
घी के दियों की दीपावली। राई के दियों की दीपावली।
स्वच्छता की दीपावली। स्वस्थ जीवन की दीपावली। 
धन दौलत की दीपावली । वैभव ऐश्वर्य की दीपावली। 
जुगनुओं की दीपावली। झिलमिल जरते लाइटों की दीपावली।
मन की चंचलता की दीपावली । मन के मजबूती की दीपावली।
अंधकार को छांटते दीपों की दीपावली। उससे निकलने वाली खुशियों की दीपावली।
हर दीपावली की बस एक ही चाह। सबकी झोली में हो खुशियों की राह। 
क्योंकि जहाँ पर सभी खुश होते हैं। वहीं पर माँ लक्ष्मी विराजमान होती हैं ।
जो है, जितना है, उतने में ही कर लो माँ को याद।
माँ को बस आपकी करुणा चाहिए। 
दौड़ी दौड़ी चली आएंगी आपके द्वार।

                         - अजय नायक






4 comments:

  1. Dipawali
    Naye saal lane ki Dipawali, Purane saal bitane ki Dipawali.
    Happy new year to you and your family.

    ReplyDelete