Breaking

Recent Posts: Label / Tag Ex:

Thursday 2 April 2020

।।राम नाम।।

।।राम नाम।।

राम राम है
इसके अलावा जग में, 
ना दूसरा कोई नाम है।
जिसने भी जपा इस नाम को,
वो ही राम राम नजर आया है।
Pic Download by  Google
राम नाम लेकर,
दूसरों के पथप्रदर्शक राम के, 
पथप्रदर्शक बने आज निषाद राज हैं।
राम नाम लेकर,
दुनिया के खेवनहार राम का, 
आज खेवनहार केवट बना है।


राम नाम ने ही 
कपिल मुनि की भार्या को, 
शिला से मुक्ति दिलाया है।
राम नाम ने ही 
शबरी के जूठे बेर को, 
प्रभु राम को खिलाया है। 
राम नाम ने ही 
पिता को श्राप से मुक्ति दिलाया है
राम नाम ने ही
रावण तारकासुर को बैकुण्ठ पहुंचाया है।



यह राम नाम, 
अपनी माँ का जितना दुलारा है,
उससे कहीं ज्यादा, 
सौतन कैकयी माँ का लाड़ला है।
इसलिए वापस लौटकर, 
सबसे पहले, माँ कैकयी को गले लगाया है।



इस नाम की महिमा, 
आज भी उतनी ही है,
जितनी स्वयं प्रभु राम के समय थी।  
 सिर्फ दिन में एक बार लेकर तो देखो। 
भाई के लिए भाई का, 
निस्वार्थ प्यार नजर आया है।
वचनों के लिए, 
कुल का माथा ऊंचा करते,
 पुत्र नजर आया है। 



जिसके भी जिव्हा पर चढ़ गया, 
यह दो अक्षर का राम नाम है।
वो राम ही राम नजर आया है।
इस राम नाम की महिमा बड़ी ही अपरंपार है।
जिसने भी लिया, 
उसकी भवसागर में फंसी नाव का बेड़ापार हुआ है। 



राम राम है
इसके अलावा जग में, 
ना दूसरा कोई नाम है।
जिसने भी जपा इस नाम को,
वो ही राम राम नजर आया है।
       -ब्लॉगर अजय नायक








3 comments: