Breaking

Recent Posts: Label / Tag Ex:

Friday 3 April 2020

करोना

।। करोना ।।

हे मित्र करोना तू शुक्र मना हमारा, 

कि हमारे 10 प्रतिशत आत्मबल पर, 

तू आज रेंगकर चल भी ले रहा है।

सोच ले जिस दिन हम अपना, 

50 प्रतिशत भी आत्मबल लगा देंगे,

तू हमारी इस दुनिया में क्या, 

तुझे तेरी उस दुनिया में भी, 

रेंगकर चलना भी भुला देंगे।


copy 

            जिसने भी lockdown में अबतक गलतियां की हो उन्हें उनकी गलतियों को स्वीकार करवाते हुए, उन्हें एहसास दिलवाये की आपके द्वारा जाने अनजाने में की गई गलती से 130 करोड़ भारतीयों के जान के साथ साथ, धर्म पर विश्वास, आपके खुद की साख और देश की एकता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। 

             यह सब किसी एक की गलती से इतनी आसानी से खंडित तो होगी नही । और ना ही इसे भारत वर्ष के 99 प्रतिशत लोग खंडित होने देंगे।  लेकिन यह भारत वर्ष कितने दिन इसे ऐसे ही सम्हालकर रख पायेगा। वो भी तब जब हम और हमारा देश ऐसे दौर से गुजर रहा हो जहाँ छोटी सी छोटी बातें फसाद की जड़ बनती चली जा रही हो। इसलिए अपनी व्यक्तिगत बातें और धार्मिक बातों को अपने से दूर रखकर सिर्फ और सिर्फ करोना नाम की बीमारी से लड़े।

             इसलिए आईये हम सब मिलकर करोना को हरायें। करोना को हराने में लगे हमारी सरकार, व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवम पुलिस की मदत करें। करोना जितनी जल्दी हारेगा हम फिर से एक दूसरे से लड़ने के लिए उतनी ही जल्दी तैयार हो जाएंगे। और अगर हम रहेंगे ही नही तो लड़ेंगे किससे । इसलिए एक दूसरों से लड़ने से पहले करोना से लड़कर उसे हराना होगा।

              अपने घरों में रहिये करोना से बचे रहिये। 

       

                -ब्लॉगर अजय नायक 

2 comments: