रक्तदान: जल जितना ही जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण .........
![]() |
| Google Gemini AI |
रक्त क्या होता है? इसकी महत्ता का पता तब चलता है जब कोई अपना अस्पताल में भर्ती हो और अचानक अस्पताल का कोई सेवक या स्वयं चिकित्सक आ कर बोलें कि अभी तत्काल में रक्त की जरुरत है। और फिर हमारे दिमाग के साथ साथ पूरा शरीर कुछ समय या सेकंड के लिए सुन्न पड़ जाए कि अचानक में रक्त की व्यवस्था कहाँ से किया जाये। फिर चिकित्सक से पूछते हैं और वो बताता है कि फला जगह चले जाओ वहां रक्त अगर होगा तो मिल जायेगा। अगर नहीं होगा तो आप कहीं से भी रक्त की व्यवस्था कीजिये। हम भागे भागे जाते हैं और वहां कुछ नयी शर्तों के साथ समस्याओं का सामना जब करना पड़ता है, तब एक बार फिर से माथा घूम जाता है। अगर रक्त बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं है तो वे तुरंत सूचित करते हैं कि आपको रक्त के बदले में रक्त मिलेगा। वो भी अगर आप रक्त देने के लायक हैं तभी आप रक्त दे पाओगे, नहीं तो आपको वापस कर दिया जायेगा और आपको किसी दुसरे व्यक्ति को ढूढ़ कर लाने के लिए कहा जायेगा जो रक्त देने लायक हो। यह भी बात इस प्रकार से बोला जाएगा जैसे उन्हें कोई चिंता ही नहीं है की किसी के जीवन मृत्यु से सम्बंधित है। वे इतने आसानी से बोल देंगे कि आप उतने आसानी से कुछ सोच ही नहीं पाएंगे। और बिना मतलब के बिना कारन के उन पर गुस्सा आएगा। अगर संयमित व्यक्ति हैं तो रक्त जुटाने में लग जाओगे नहीं तो कुछ न कुछ बोलोगे जरुर। चाहे धीमी आवाज में बोलो यया तेज आवाज में। रक्तकोष में रक्त है तब आपको किसी रक्त दाता का पात्र या उसे प्रदान किया गया रक्त पावती चाहिए होगा . इसपर रक्त तो मिल जायेगा लेकिन आपको रक्तकोष जो रुपये मांगेगी वो देना होगा . रूपये है तो ठीक है नहीं तो सोचिये अब आपको इसका भी जुगाड़ करना पड़ेगा . बीमार व्यक्ति को देखें या उसके लिए रक्त उपलब्ध करवाएं या अपना काम धाम देखें . बिना काम धाम के भी तो कुछ नहीं कर सकते हैं . ऐसे में काम आता है आपके द्वरा किया गया रक्तदान या आपके द्वारा रक्तदान करवाने में किया गया मदत भी बहुत काम आता है . क्योंकि बहुत लोग चाहते है कि वे रक्तदान करें लेकिन किसी न किसी चीज कि वजह से रक्तदान नहीं कर पाते हैं . लेकिन वे रक्तदान करवाने का काम बखूबी करवाते हैं .इसलिए हमें अगर रक्त प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो तो खुद भी रक्दान करना चाहिए और समाज को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए .
आईये आज हम रक्तदान और लोगों के मन में शंशय बने हुए कुछ सवालों के बारे में जानते हैं और उनके उत्तर को भी प्राप्त करने की कोशिस करते हैं .
1) आपको पता है वर्ष मे एक बार रक्तदान करने से आपके रक्त प्रवाह में सुधार होता है और धमनियों में रुकावट की आने वाली की समस्या में कमी आती है . १९९० में किये गए एक अध्ययन से पता चला . साथ ही यह भी देखा गया है कि धमनियों कि समस्या और प्रवाह कि समस्या में कमी आने की वजह से दिल की बिमारी के आने की संभावना कम होती है .
2) रक्त में ज्यादा लौह होने से धमनियों मे रूकावट की समस्या आती है . बार बार रक्तदान करने से इस समस्या का हल करने में मदत मिलती है . इससे आपके शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त बाधित नहीं होता है . जिससे एथरोक्लेरोसिस का खतरा कम होता है .
3) रक्तदान ऐसे ही नहीं किया जा सकता है . रक्तदान करने से पहले कुछ जानकारियों का जाँच करना आवश्यक होता है .
1) रक्त चाप
2) केलोस्ट्रोल
3) हिमोग्लोबिन
4) लौह की मात्रा ( आयरन )
5) नाड़ी की गिनती
4) जैसा कि हम पहले ही कहे हैं कि रक्त में आयरन बढ़ने की वजह से क्या क्या समस्याएँ हो सकती है . इसी में यह भी जोड़ते हैं कि एक शोध से यह पता चला है कि आयरन की मात्रा ज्यादा होने पर कैंसर जैसी बीमारी के होने की संभावना भी बहुत होती है .आयरन की अधिकता आपके शारीर के लिए हानिकारक हो सकती है .रक्तदान करने और आयरन के भण्डार को कम करने या एक सही जगह पर स्थिर करने का एक लाभ यह है कि यह कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है . आयरन कैंसर पैदा करने वाले मुक्त कणों, अस्थिर परमाणुओं से जुड़ा होता है जो कि कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता हैं और बिमारी का कारण बन सकता है .
एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि नियंत्रण समूह की तुलना में जिन रोगियों ने कई बार रक्तदान किया उनमे आयरन का स्तर और कैंसर होने का जोखिम बहुत ही कम था .
5) रक्तदान सबसे उदार कार्यों में से एक है .और इसमें समय कभी कम लगता है साथ में पैसा भी नहीं लगता है . अगर आप वर्ष में एक से ज्यादा बार रक्तदान कर सकते हैं तो देश कि रक्त आपूर्ति को स्थिर रखने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं .
अगर आप रक्तदान करने में रूचि रखते हैं तो ऊपर दी गयी सुंची की जाँच कर और सबसे बड़ी बात इस प्रतिक्रिया के बारे सबसे ज्यादा जानने का विचार करें और संतुष्ट होकर ही रक्तदान करने में अपनी भागीदारी तय करें . आपका शरीर है और आपके शरीर के बारे में आप से ज्यादा कोई नहीं जानता है . इसलिए रक्तदान करने के निर्णय से पहले इस बात पर जरुर ध्यान रखें .
6) अमेरिकन रेडक्रास ने हाल में ही राष्ट्रिय रक्त की घोषणा करके सुर्खियाँ बटोरी थी .अमेरिका में लगभग 40% रक्तदान वितरित करने वाले इस संगठन ने कहा कि व्यस्त यात्रा सीजन और देश के कुछ हिस्सों में लगातार कई महीनो से चल रही जलवायु आपदाओं की वजह से लगभग 3 हजार रक्त और प्लेटनेट दान में कमी आयी है .सभी को पता है रक्तदान करने से रक्त प्राप्त करने वालों को फायदा होता ही है लेकिन रक्तदान करने वालों को भी फायदा होता है इस जानकारी का आभाव अभी भी लोगों में है .
7) रक्त किसी भी जीवन के लिए सबसे महतवपूर्ण चीज है। आप यह भी कह सकते हैं जीवन के लिए जल जितना जरुरी है एक शरीर के लिए उतना ही रक्त भी जरुरी है। आप इसके बिना जीवित नहीं रह सकते हैं। रक्त आपके शरीर में प्रवाहित होकर आपकी कोशिकाओं तक आवश्यक पोषक तत्व पहुंचाता है। जब किसी व्यक्ति की सर्जरी या उसका किसी गाड़ी से अपघात होता है तब रक्त आधान उसके खोये हुए रक्त की पूर्ती में मदत करता है। इसी तरह कैंसर का इलाज करा रहे हैं और उसे ज्यादा रक्त स्राव होने की वजह से प्लेटनेट नही बन पा रहा है तब रक्त आधान इस कमी को पूर्ण करता है।
8) एक शोध के अनुसार रक्तदान करने से हार्ट अटैक आने की सम्भावना कम होती है। आज के समय में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ती जा रही है। अगर हम रक्तदान करते हैं तो हार्ट अटैक की समस्या को थोड़ा कम कर सकते हैं।
9) लोगों के अन्दर एक धारणा बन गयी है कि रक्तदान करने शरीर में रक्त की कमी या कमजोरी आ जाती है लेकिन सब बातों की एक बात यह है कि रक्तदान करने से आपके शरीर में न रक्त कि कभी भी कमी होती है और न ही कमजोरी आती है। इसके उलटे आपके शरीर में और तेजी से रक्त बनता है।
तो आईये इन सब बेतुकी बातों को अपने से दूर करते हैं और किसी डॉक्टर के सलाह से खुद के लिए भी और दूसरों के लिए भी रक्तदान करें। रक्तदान किन्ही कारणों की वजह से नहीं कर सकते हैं तो भी कोई बात नहीं है। आप रक्तदान शिविर लगाने में भी मदत कर सकते हैं। लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक कर सकते हैं। बहुत से लोग हैं जो अपना रक्त समय समय पर दान करना चाहते हैं लेकिन उनके आस पास शिविर न लग पाने की वजह से वे समय पर रक्दान नही कर पाते हैं। या उन्हें पता ही नहीं चल पाटा है कि उनके आसपास ही कहीं कोई रक्तदान शिविर लगा हुआ है। हम ऐसों लोगों की मदत कर सकते हैं, और बिना रक्तदान किये भी इसमें अपनी सौ प्रतिशत भागीदारी निभा सकते हैं। तो आईये मिलकर रक्तदान करते हैं और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ में खुद के शरीर को निरोगी बनाने में भी एक कदम आगे बढ़ाते हैं और किसी के जीवन को नया जीवन देने का एक सुन्दर कार्य करते हैं। ताकि फिर कभी कोई रक्त लाने के लिए कहे तो कुछ सोचना या किसी का मुंह न देखना पड़े। जहाँ रक्तदान किये हैं वहां जाकर तुरंत रक्त लाकर किसी के जीवन जीने में उसकी मदत कर सकें। और खुद के चेहरे पर समाधानकारक मुश्कान लाकर खुद को भी और ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित कर सकें। साथ में दूसरों को भी प्रेरित कर सकें। क्योंकि खुशियाँ सिर्फ पैसे कमाने या कहीं कुछ जितने से ही नहीं आती है। खुशियाँ आप कैसे भी अपने जीवन में ला सकते हैं। बस जरुरी है अपने हिसाब से कोई काम या पथ खोजने की।
—अजय नायक ‘वशिष्ठ’

No comments:
Post a Comment