Breaking

Recent Posts: Label / Tag Ex:

Thursday 1 March 2018

एक अच्छी यात्रा(घूमना)

 एक अच्छी यात्रा (घूमना)
     यात्रा सदियों से चली आ रही है और आगे भी ऐसे ही चलती रहेगी।  पहले लोग देवदर्शन , व्यापार, और नए क्षेत्र खोजने के लिए ही यात्रा करते थे।  यानि अपनी अपनी जरुरत के हिसाब से यात्रा के लिए निकलते थे । लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज समय के अनुसार सबकुछ बदल गया है।  आज लोग यात्रा पर शांति प्राप्त, व मौज मस्ती के लिए निकलते  हैं। आज विश्व के ज्यादातर लोग  शहरों में रहते  है।  जहां पर सभी पर काम का इतना दबाव रहता है कि उन्हें उनके काम का उचित पैसा तो मिलता है लेकिन मन और शरीर को एक दिन के लिए भी शांति नहीं मिल पाती है।  उसी के लिए कुछ लोग हर हफ़्ते तो कुछ लोग महीने व कुछ लोग 6 महीने या साल भर में अकेले या अपने पुरे परिवार या अपने मित्रों के साथ  किसी ना किसी जगह पर, अपने बजट के अनुसार जाने की कोशिश जरूर करते हैं।  
    आप अगर शांति व मौज-मस्ती करने हेतु निकले हो और आपकी पूरी यात्रा अशांति में बिते तो आपकी यात्रा का असली उद्देश्य ख़त्म हो जाता है।  और यह आपको कुछ दिनों तक और ही ज्यादा अशांति प्रदान कर जाता है।  फिर आप सोचते हैं की हम गए ही क्यों थे। इससे अच्छा नहीं गए होते।  पैसे और समय दोनों की बर्बादी  हुयी ।  मिला कुछ नहीं इस महंगाई के जमाने में।  
      इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले आप सोचिये की आप इस यात्रा पर क्यों और किस लिए जा रहे हैं? कहाँ जा रहे हैं? आपकी यात्रा का असली मकसद क्या है? फिर अपनी यात्रा का एक उद्देश्य बनाइए। कि आप इस यात्रा पर इसलिए जा रहे हैं। उद्देश्य की वजह से  आपको अपनी पूरी यात्रा का ठीक से नियोजन करने में आसानी होगी। आपकी यात्रा में लगने वाले समय और पैसे के बारे में ठीक ठाक से जानकारी आप के पास होगी।  आपको कितने दिन में आना है कितना खर्च करना।  अकेले जाने पर कितना खर्च आएगा।  पुरे परिवार के साथ जाने पर कितना खर्च आएगा।  ग्रुप में जाने के क्या फायदे हैं।  ये सब आपको अपनी यात्रा का उद्देश्य और नियोजन करने से हल हो जाएगा। व आपका समय के साथ साथ पैसे की भी बचत हो जायेगी। ऐसा नहीं है की आपकी पूरी यात्रा में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी।  लेकिन एक अच्छे नियोजन से आने वाली परेशानी को कम से कम कर सकते हैं।
      यात्रा पर निकलते हुए इस बात का ध्यान रखे की आप को कहाँ रुकना है।  अपने बजट को ध्यान में रखकर होटल देख लीजिये।  अगर आप पहली बार जा रहे  हैं तो आप निकलने  से पहले ही पुरे ट्रिप का पॅकेज ले लीजिये।  आज कल  बहुत से इंटर साइट सस्ते से सस्ता  और अच्छे से अच्छा  होटल उपलब्ध करवा रहे  हैं। पहले ही पॅकेज ले लेने से आपको कम असुविधा होती है।  और जानकारी भी हो जाती है।  अगली बार जब भी घूमने जाए आप पॅकेज और वहां पर सीधे तौर पर बुकिंग के बिच में फर्क कर सकते हैं।  फिर आप को जो अच्छा और अपने बजट में लगे वो कर सकते हैं।  लेकिन हमारे  हिसाब से अगर पहली बार कहीं जा रहे हैं तो अपनी यात्रा का पूरा पॅकेज करवा ही लें।  
       यात्रा पर निकलते समय समय का भी भरपूर ध्यान रखिये।  अपनी यात्रा के लिए एक से दो दिन का समय ज्यादा  रखिये।  यात्रा में कम से कम  सामान  लेकर जाने की कोशिश करें।  सामान उतना ही ले जितना जरुरत हो।  नहीं तो आप की पूरी यात्रा सामान चढाने और उतारने में ही बीत जायेगी।  जिससे आपकी पूरी यात्रा एक सामान बनकर  रह जायेगी। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखे।
     पूरी यात्रा में जितना भी पैसा लगता हो आप उससे कुछ ज्यादा ही रूपये अपने साथ लेकर चलें।  चूँकि आजकल हरजगह ATM  की सुविधा भी हो गयी है तो कम से कम रुपये अपने पास रखें। अब तो बड़े दूकान वाले ही नहीं छोटी से छोटी दूकान वाले भी ATM कार्ड का स्वेप मशीन रखने लगे हैं।  तो कम नकद की वजह से खरीदारी की भी चिंता नहीं रही है। इसलिए अपने पास जरुरत जितना ही नकद रखे।
        अपनी यात्रा में जहाँ जा रहे हैं वहां के नियम कानून के बारे में जान लेंना बहुत जरुरी है।  नहीं तो आपको बेवजह परेशानी का सामना करना पड़  सकता है।  आप बहुत से सार्वजनिक जगहों या रास्ते पर चलते हुए धूम्रपान नहीं कर सकते हैं। बहुत जगहों पर गुटखा पर बंदी है।  आप सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं कर सकते हो।  इसलिए यात्रा पर निकलते हुए इन बातों पर जरूर ध्यान दें। और  उस जगह के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें।
        आपकी यात्रा अच्छी हो इसके लिए आपको हर एक उस बात का यात्रा करने से पहले ध्यान देने की जरुरत है जिससे हमारी यात्रा अच्छी हो।  एक सफल यात्रा तभी सफल होगी जब आप अपनी हर छोटी से छोटी यात्रा से कुछ ना कुछ सीखेंगे।  और सीखते हुए आगे बढ़ जाएंगे।  यात्रा में सब अच्छा ही नहीं होता है।  हर बार परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होती है।  लेकिन अगर आप आने वाली विपत्तियों का सामना डटकर करते हो तो आपकी यात्रा खराब होते हुए भी एक अच्छी यात्रा बन जाती है। ये सब एक अच्छे नियोजन, समय-समय पर कुछ ना कुछ सिखने से, यात्रा पर गए हुए लोंगो से उनकी यात्रा के बारे में पता करने से होती है।
       हम यह आशा करते हैं की हमारे इस लेख से आपको जरुर आपकी किसी ना किसी यात्रा में कुछ ना कुछ जरूर फायदा होगा। अगर आपके पास हमसे भी अच्छे सुझाव हों तो वो जरूर दीजिये। 
-BLOGGER अjay नायक
www.nayaksblog.com
     
        

No comments:

Post a Comment