Breaking

Recent Posts: Label / Tag Ex:

Sunday 2 September 2018

बहने दो



बहने दो 


बहने दो झरने को,
बहने दो नदियों को,
बहने दो आसुओं को,
बहने दो पसीने को,
बहने दो मन को,
बहने दो आकांक्षाओं को,
बहने दो, दो दिलों को,
बहने दो दो लोंगो को
बहने दो लोंगो के जज्बातों को,
बहने दो लोंगो के विचारों को,
बहने दो लोंगो के चाल को,
बहने दो पानी की धार को,
जितना ये बहेंगे आजादी से,
उतनी हरियाली आएगी जीवन में।

मत रोको अपने आप को,
मत रोको दूसरों के चाल को,
मत रोको थिरकते पैरों के ताल को,
मत रोको बजते ढोल ताशों के तान को
मत रोको जीवन मे आती हुई खुशियों को,
मत रोको जीवन से जाती हुई खुशियों को,
मत रोको फूलों पर मंडराते भवरों को,
मत रोको एक कतार से जाते पंक्षियों को,
मत रोको मिलते दो सीमाओं को,
मत रोको सीमा पर मिलते दो जवानों को,
मत रोको समुंदर से मिलती हुई नदी को,
मत रोको नदी से मिलती हुई छोटी छोटी नालियों को,
ये जितनी आसानी से मिलेंगे एक दूसरे से,
उतनी खुशहाली आएगी जीवन संसार में।
                              - अजय नायक
              बहते हुए पानी और आँख से निकलते हुए आसुओं को, कभी रोकने का प्रयास नही करना। इन्हें जितना ही रोकने का प्रयास करोगे, ये उतने ही आक्रामक होते जाएंगे।
Be Positive
WWW.NAYAKSBLOG.COM


No comments:

Post a Comment